Faridabad: पुलिस के छापे में 1.94 लाख के नकली नोटों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस ने छापा मारकर दो युवकों को 1 लाख 94 हजार के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पंजाब से नकली नोट लेकर फरीदाबाद आए थे। क्राइम ब्रांच बड़खल की टीम ने आरोपियों को आईएमटी बुखारपुर मोड़ पर पकड़ लिया। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि दो युवक पंजाब से नकली नोट लेकर आईएमटी से बुखारपुर की ओर आ रहे है। सूचना के बारे में उपायुक्त फरीदाबाद को जानकारी दी है। उपायुक्त ने सूचना के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार जयप्रकाश को मौके पर भेजा। जिसके बाद पुलिस की टीम गांव बुखारपुर के मोड़ पर पहुंची। जहां पर खास ने दो युवकों की ओर इशारा करके बताया कि यह वह दोनों आरोपी है जिनके पास नकली नोट हैं। पुलिस ने दो युवकों को दबोच लिया। इनमें से एक युवक विष्णु सुनहरा गांव कामा जिला भरतपुर राजस्थान का रहने वाला है। उसकी जेब से 500 के 188 नोट मिले। कुल 94,000 रुपये थे। वहीं, दूसरा युवक योगेश निवासी महावीर कॉलोनी बल्लभगढ़ का बताया गया है। उसकी जेब से 500 के 200 नोट बरामद किए गए हैं। कुल एक लाख रुपये थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नकली नोटों की आपूर्ति करने के आरोप में मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया।





