हरियाणा

Faridabad: 11kv बिजली लाइन की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर, दर्दनाक मौत

Sarita
25 July 2025 6:25 AM IST
Faridabad: 11kv बिजली लाइन की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर, दर्दनाक मौत
x
Faridabad फरीदाबाद: फरीदाबाद की कृष्णा कॉलोनी में एक ट्रक से सामान उतारते समय चालक 11000 वोल्ट की तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक कृष्णा कॉलोनी में सामान उतारने आया था। सामान उतारते समय वह ट्रक पर चढ़ गया, जहाँ वह ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन के संपर्क में आ गया। करंट इतना तेज़ था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवा दिया है और फिलहाल मामले की जाँच कर रही है।
Next Story