
x
Faridabad फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले में थाना छायंसा क्षेत्र में बीती शाम करीब 5:30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें भट्ठा मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई मजदूर घायल हो गए।जानकारी के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब एक स्वराज ट्रैक्टर गांव मोहना से गांव जवा स्थित विकास भट्ठा की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 10 से 12 भट्ठा मजदूर सवार थे, जो रोजाना की तरह काम पर जा रहे थे।
जब ट्रैक्टर गांव अटेरना से पहले पहुंचा, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही ट्रॉली में बैठे मजदूर सड़क पर गिर पड़े और कुछ मजदूर ट्रॉली के नीचे दब गए। इस दुर्घटना में आकाश (27 वर्ष), निवासी गांव बिनामी, थाना अतरौली, जिला अलीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई मजदूर घायल हो गए।
TagsFaridabadट्रैक्टरपलटीट्रॉलीमजदूरमौतFaridabadtractoroverturnedtrolleylaborerdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





