हरियाणा

Faridabad: ट्रेडिंग के फर्जी वादे पर 7.20 लाख की ठगी, तीन गिरफ्तार

Admindelhi1
25 May 2025 11:20 AM IST
Faridabad: ट्रेडिंग के फर्जी वादे पर 7.20 लाख की ठगी, तीन गिरफ्तार
x
फेसबुक के माध्यम से ठगों के संपर्क में आया

फरीदाबाद: साइबर थाना एनआईटी की टीम ने 77 लाख की ठगी मामले में 3 आरोपी पेटीवाला मोहम्मद, हिमांशु व वनराज सिंह को गिरफ्तार किया है। मेवला महाराजपुर में निवासी ने आरोप लगाया कि वह फेसबुक के माध्यम से ठगों के संपर्क में आया। जिसके बाद उसकी बात ठगों से कॉल पर हुई। जहां उसे ट्रेडिंग करके अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया।

उसके पास एक लिंक भेजा और उसका अकाउंट खुलवा कर निवेश करने को कहा गया। पहले उसने 50 हजार रुपये उस खाता में डाले जो यूएसडीटी के रूप में उस खाता में दिखने लगे। उसके बाद ठगों के कहे अनुसार वह निवेश करता रहा और कुल 7 लाख बीस हजार रुपये का निवेश किया। जब उसने लाभ के साथ रुपये निकालने चाहे तो उसके खाता को ब्लॉक कर दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना एनआईटी की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए पेटीवाला मोहम्मद, हिमांशु व वनराज सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Next Story