हरियाणा

Faridabad: इस साल मानसून अपने निर्धारित समय पर दस्तक देगा: मौसम विभाग

Admindelhi1
4 Jun 2025 3:56 PM IST
Faridabad: इस साल मानसून अपने निर्धारित समय पर दस्तक देगा: मौसम विभाग
x

हरियाणा: बदलते मौसम ने हरियाणावासियों को गर्मी से राहत दी है। बारिश और आंधी के बाद आज से मौसम सामान्य होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल मानसून अपने निर्धारित समय पर दस्तक देगा। सूबे में जून के अंत में मानसून की एंट्री होगी। पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून का असर दिखाई दे रहा है, लेकिन पहले आने की कोई उम्मीद फिलहाल नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है। मानसून से पहले ही मई में सूबे में अच्छी बारिश हुई। मई महीन में बारिश 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं पिछले साल की बात करें तो 2024 में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से 5% कम रहा था। हरियाणा में जून से सितंबर तक मानसून की अवधि मानी जाती है। सामान्य तौर पर 430.7 एमएम बारिश मानसून में होती है मगर पिछले साल यह आंकड़ा 409.4 तक ही पहुंच पाया था।

Next Story