x
Faridabad फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी में आज सुबह करीब 3 बजे एक हादसा हो गया। तेज आंधी और बारिश के कारण मकान की छत का एक हिस्सा गिर गया, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग उसके नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। संजय कॉलोनी की गली नंबर 8 में रहने वाली इंदु देवी ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले की रहने वाली हैं।
पिछले कई सालों से वे यहां किराए के मकान में रह रहे हैं। हादसे की रात उनका बेटा श्रवण कुमार, छोटी बेटी रूपम, बड़ी बेटी अपने 1 साल के बेटे के साथ और बड़ा पोता मिथलेश मौजूद थे। ये सभी लोग मकान के उसी हिस्से में सो रहे थे, जिस पर रात को अचानक तेज बारिश और तूफान के कारण छत का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। इस हादसे में इंदु के पोते मिथलेश को सबसे ज्यादा चोट आई है। छत का एक टुकड़ा उसके सिर पर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक साल के बच्चे के हाथ में भी चोटें आई हैं लेकिन फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। उनकी बड़ी बेटी अपने बेटे और बड़े पोते मिथलेश के साथ बल्लभगढ़ से कुछ दिनों के लिए घर घूमने आई थी। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि ऐसा हादसा हो सकता है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि हादसा प्राकृतिक आपदा के कारण हुआ लगता है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
TagsFaridabadमकानछतगिरीमलबे5 दबेFaridabadhouseroofcollapseddebris5 buriedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story