
x
Faridabad फरीदाबाद : फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान के सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप जेल में ही बंद अरूण चौधरी नामक कैदी पर लगा है, जिसको कुछ ही समय पहले जम्मू-कश्मीर से नीमका जेल शिफ्ट किया गया था। बताया गया है कि आतंकी अब्दुल रहमान पर नुकीली चीज से वार किया गया। पुलिस ने अब्दुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जेल सूत्रों के मुताबिक, बीती देर रात हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया है।
आपको बता दें कि 20 साल के आंतकी अब्दुल रहमान को 2 मार्च 2025 को दो हैंड ग्रेनेड के साथ पाली गांव के पास पकड़ा गया था। उसने अयोध्या को दहलाने साजिश की थी। अब्दुल रहमान यूपी के मिल्कीपुर का रहने वाला था। उसके पास कुछ विडियो भी मिले थे, जिनमें राम मंदिर से जुड़ी कुछ डिटेल थी। गुजरात एसटीएफ और हरियाणा एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया था।
हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स, फरीदाबाद ने 2 मार्च को गुजरात ATS और केंद्रीय एजेंसी IB की मदद से आतंकी अब्दुल रहमान को पकड़ा था। अब्दुल की गिरफ्तारी के समय जांच एजेंसियों को उसके पास से दो जिंदा हैंड ग्रेनेड मिले थे, जिनको बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया था।जांच में पता चला था कि अब्दुल रहमान अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (एक्यूआईएस) के कुख्यात आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में था। आंतकी अब्दुल रहमान को उसके सोशल मीडिया अकाउंट ने सलाखों के पीछे पहुंचाया था। इसके जरिए ही वो मोस्ट वांटेड आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में आया था।
भड़काऊ वीडियो को देखकर अब्दुल आतंकी अबू सूफियान की नजरो में चढ़ा, जिसके बाद अब्दुल रहमान को ISKP-AQIS ने ब्रेनवॉश कर आतंक की ऑनलाइन ट्रेनिंग देनी शुरू की। इसके साथ ही बार-बार अकाउंट पर स्ट्राइक आने के बाद अब्दुल जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया था। हरियाणा STF, गुजरात एसटीएफ और यूपी एसटीएफ ने अब्दुल को ट्रैक करना शुरू कर दिया। अबू सूफियान ने अपने हैंडलर के जरिए फरीदाबाद में 2 हैंड ग्रेनेड और डेटोनेटर एक गड्ढे में छिपा दिए थे। उसे 4 अप्रैल को अयोध्या जाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन 2 मार्च को ही गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ ने उसे दबोच लिया था।
TagsFaridabadजेलआतंकीअब्दुल रहमानहत्या FaridabadjailterroristAbdul Rahmanmurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





