हरियाणा

Faridabad: स्कॉर्पियो सवार दबंगों का हमला, परिवार से छिनी सोने की चेन

Admindelhi1
14 May 2025 7:44 PM IST
Faridabad: स्कॉर्पियो सवार दबंगों का हमला, परिवार से छिनी सोने की चेन
x
"सेक्टर-58 की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू"

फरीदाबाद: गांव जाजरू के पास डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के पास कुछ दिन पहले स्कॉर्पियो कार सवार बदमाशों ने एक परिवार के ऊपर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सोने की चेन लूट कर ले गए। आरोप है कि आरोपी शिकायतकर्ता की बहन का अपहरण करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-58 की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को ये शिकायत पलवल निवासी अधिवक्ता कार्तिक ने दी है। उन्होंने बताया कि 11 मई को दोपहर के समय वह परिवार समेत घूमने के लिए कार से हिमाचल प्रदेश के कंडाघाट जा रहे थे। डीएनएनडी-केएमपी स्थित जाजरू फ्लाईओवर पर पहुंचे, तो स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने ओवरटेक कर रुकवा लिया। स्कॉर्पियो से कई दबंग उतरकर आए तो पीड़ित ने उनसे रास्ता रोकने का कारण पूछा। जिस पर एक आरोपी ने कार से चाबी निकाल ली। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली। कार से नीचे उतरकर युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, तो सभी आरोपी उनके साथ मारपीट करने लगे। परिवार के लोग जब बीच बचाव करने के लिए आए तो आरोपियों ने उनकी बहन को पकड़कर अपहरण करने की कोशिश की। लेकिन उनकी मां ने बहन को आरोपियों के चंगुल से बचाया। मारपीट की घटना को देखकर सड़क पर चल रहे वाहन रुक गए। जिसके बाद आरोपी मौका देखकर भाग गए। इस घटना की सूचना डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को शिकायत दी।

Next Story