हरियाणा

Faridabad: ऑडिट ब्रांच में छत गिरने से हड़कंप

Admindelhi1
20 Aug 2025 7:11 PM IST
Faridabad: ऑडिट ब्रांच में छत गिरने से हड़कंप
x

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ में हरियाणा रोडवेज डिपो की इमारत में ऑडिट ब्रांच में छत पर लगी फॉलसिलिंग टूटकर गिर गई। जिस समय ये हादसा हुआ सभी कर्मचारी ऑफिस के बाहर खड़े हुए थे। ऑफिस के अंदर सफाई का काम चल रहा था, इसमें किसी को कोई चोट नही आई है। बस डिपो यूनियन के प्रधान रविन्द्र नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को ऑडिट ब्रांच में सफाई कर्मचारी सफाई कर रहे थे। ब्रांच में काम करने वाले सभी कर्मचारी बाहर खड़े हुए थे। तभी उनको अचानक से किसी सामान के गिरने की आवाज आई।

उन्होंने ब्रांच मे जाकर देखा तो छत पर लगाई गई फॉलसिलिंग टूटकर नीचे कुर्सियों पर गिरी हुई थी। इस दौरान किसी को कोई चोट नही आई है। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारी अंंदर काम कर रहे होते तो उनको चोट लग सकती थी। प्रधान ने कहा कि बस डिपो की हालत जर्जर हुई पड़ी है। यहां से रोजाना हजारों लोग आते-जाते है। डिपो में जगह-जगह से लैंटर छड़ रहा है। ऐसे में बरसात के मौसम में बड़ा हादसा होने का भय बना रहता है। उन्होंने कहा कि बरसात के समय में पानी भर जाता है।

उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री ने बस डिपो को नया बनवाने का वादा किया था। लेकिन सरकार को बने इतना समय हो गया है लेकिन अभी तक कुछ नही हुआ है। बल्लभगढ़ के बस डिपो के इंचार्ज जय पाल राठी ने बताया कि, फॉलसिलिंग पर छत के लैंटर में से कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया। जिस कारण फॉलसिलिंग छत से टूटकर नीचे गिर पड़ी। इसमें किसी को कोई चोट नही आई है। ऑडिट ब्रांच में पांच लोग काम करते है। उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

Next Story