हरियाणा

Faridabad: दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद, किशोरी को न्याय

Admindelhi1
8 Nov 2025 9:28 AM IST
Faridabad: दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद, किशोरी को न्याय
x

फरीदाबाद: किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हेमराज मित्तल की अदालत ने शुक्रवार को बीस साल की सजा सुनाई है। उस पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी किया गया है। यह मामला 30 जून 2021 को थाना महिला सेंट्रल में दर्ज कराया गया था। किशोरी ने बताया कि वह डीएलएफ क्षेत्र की एक कॉलोनी में परिवार सहित रहती है। माता-पिता रेहड़ी लगाते हैं। पड़ोस में रहने वाले शिवम से करीब आठ माह से जान-पहचान हुई थी। 14 जून 2021 को वह शौच के लिए जा रही थी, तभी शिवम मिल गया। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी। इससे वह डर गई और किसी को नहीं बताया। लेकिन इस घटना से वह परेशान रहने लगी। आखिर में 30 जून को उसने अपने स्वजन को इस बारे में बता दिया। स्वजन ने पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को 26 जून को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य रक्षा वकील रविंद्र गुप्ता ने बताया कि इस मामले में अदालत के समक्ष 11 लोगों की गवाही हुई थी। 23 दस्तावेज पेश किए गए थे। अब शिवम को सजा सुनाई और जुर्माना किया है।

Next Story