हरियाणा

Faridabad: गर्भवती महिला बाढ़ में फंसी, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल

Admindelhi1
5 Sept 2025 7:16 PM IST
Faridabad: गर्भवती महिला बाढ़ में फंसी, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल
x

फरीदाबाद: यमुना में जलस्तर बढ़ने से कबूलपुर गांव में बाढ़ ने घरों को घेर लिया। प्रशासन ने शुक्रवार को नौ माह की गर्भवती निशा को रेस्क्यू कर शेल्टर होम पहुंचाया।

जिला लोकसंपर्क अधिकारी के अनुसार, प्रशासन की टीम नायब तहसीलदार सतबीर रावल के नेतृत्व में बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू करने में जुटी है। निशा नामक गर्भवती महिला ने हेल्पलाइन पर मदद के लिए संपर्क किया था, प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निशा पत्नी नवीन का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। फिलहाल महिला को शेल्टर होम में भेज दिया गया है।गौरतलब है कि हथनी कुंड बैराज से छोड़े गए 3 लाख 29 हजार क्यूसेक पानी का असर फरीदाबाद में देखने को मिला है।

यमुना में अभी भी 2 लाख 40 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। एक दर्जन के करीब गांव इस पानी की चपेट में आ गए हैं। सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Next Story