हरियाणा

Faridabad: लघु सचिवालय को उड़ाने की धमकी पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Admindelhi1
4 April 2025 8:40 AM IST
Faridabad: लघु सचिवालय को उड़ाने की धमकी पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
x
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

फरीदाबाद: फरीदाबाद के लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस संबंध में फरीदाबाद के जिला उपायुक्त की ऑफिशियल मेल पर धमकी भेजी गई, जिसमें धमकी के साथ धार्मिक नारा भी लिखा था। धमकी भरा मेल मिलते ही गुरुवार को तुरंत सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

पूरा लघु सचिवालय खाली करा लिया गया। कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकालकर पूरा परिसर सील कर दिया गया। इसके बाद डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और लघु सचिवालय का कोना-कोना खंगाला गया। फिलहाल अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

जिला उपायुक्त के पास धमकी भरा मेल आने के मामले की साइबर सेल ने भी जांच शुरू कर दी है कि यह धमकी भरा ई-मेल कहां से भेजा गया। इसके अलावा लघु सचिवालय की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाले को मेटल डिटेक्टर से गुजरकर जाना पड़ रहा है। इसके अलावा पुलिस गेट पर तलाशी भी ले रही है। यहां पुलिस की अतिरिक्त टीमें भी तैनात कर दी गई हैं।

Next Story