हरियाणा

Faridabad: नई रेलवे लाइन से हरियाणा के विकास को मिलेगी रफ्तार

Admindelhi1
10 April 2025 2:27 PM IST
Faridabad: नई रेलवे लाइन से हरियाणा के विकास को मिलेगी रफ्तार
x
"जमीनों के रेट छूएंगे आसमान"

चंडीगढ़: हरियाणा वालों के लिए अच्छी खबर आई है। प्रदेश में नई रेलवे लाइन बिछने जा रही है। इससे यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी। रेलवे लाइन बिछने से जमीन के दाम बढ़ जाएंगे। इस परियोजना से आईएमटी मानेसर और इसके आस-पास के क्षेत्रों में बदलाव किया जा सकता है।

यह रेल कॉरिडोर 126 K.M लंबा होगा। यह कॉरिडोर पलवल को मानेसर और सोनीपत से जोड़ेगा। इस परियोजना का कुल बजट लगभग 5700 करोड़ रुपये है। कॉरिडोर के विभिन्न हिस्सों में कई रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। सोनीपत, तुर्कपुर, खरखौदा, जसौर खेड़ी, मांडौठी, बादली, देवरखाना, बाढ़सा, न्यू पातली, पचगांव, IMT मानेसर, चंदला डूंगरवास, धुलावट, सोहना, सिलानी और न्यू पलवल। इस परियोजना से यात्रियों को सफर में कम लगेगा, जबकि कई क्षेत्रों का भी विकास होगा। वहीं इससे पलवल, गुरुग्राम, नूंह, झज्जर और सोनीपत जिलों को फायदा होगा।

Next Story