हरियाणा
Faridabad: पेचकस से हमला कर बदमाशों ने युवक को घायल किया
Admindelhi1
25 May 2025 11:18 AM IST

x
डबुआ थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है
फरीदाबाद: कपड़ा कालोनी में बदमाशों ने शुक्रवार रात घर जा रहे एक युवक को पीछे से पकड़कर गले के पास पेचकस घोंपकर घायल कर दिया। डबुआ थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जवाहर कॉलोनी निवासी कृष्णा पटेल एक कंपनी में कार्य करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि कंपनी से छुट्टी होने के बाद शुक्रवार रात वह पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और गले के पास पेचकस घोंप दिया। हमले में वह बेहोश होकर गिर गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल कृष्णा को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है। कृष्णा पटेल का कहना है कि बदमाश अज्ञात थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Tagsहरयाणाक्राइम न्यूज़फरीदाबादपेचकसहमलाबदमाशोंयुवकघायलHaryanaCrime NewsFaridabadScrewdriverAttackMiscreantsYouthInjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





