
x
Faridabad फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले के गांव फ़फुंदा में देर रात आयोजित लगन-सगाई के कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शादी में आए गांव के ही कुछ लोगों ने खाना खाने के बाद घर जाने को कहा। इसी बात को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने मौके पर दो राउंड फायर किए और इसके बाद घटना स्थल से फरार हो गए।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन फायरिंग से कार्यक्रम में शामिल लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
TagsFaridabadलगन-सगाईहड़कंपFaridabadengagement ceremonypanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





