
x
Faridabad फरीदाबाद: डबुआ थाना क्षेत्र के बजरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कूलर घास बनाने वाली फैक्ट्री में एक मजदूर की जलने से मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के बारीगांव निवासी मेही के रूप में हुई है। वह फैक्ट्री के अंदर ही रहता था।पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी थी। उस समय इसमें करीब 6 मजदूर थे। 3 मजदूर फैक्ट्री के बाहर सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे बाहर सो रहे मजदूरों में से एक ने देखा कि फैक्ट्री से आग की ऊंची लपटें उठ रही हैं। यह देखकर वह सहम गया।
उसने तुरंत शोर मचाकर अंदर और बाहर सो रहे सभी मजदूरों को जगाया। आवाज सुनकर अन्य लोग बाहर निकल पाए। लेकिन मेही और महेश चंद फैक्ट्री के अंदर ही फंस गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी अपने घरों से पानी की बाल्टियां लेकर दौड़े। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर डबुआ थाने की पुलिस और करीब 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग में फंसे रमेश चंद को गंभीर हालत में बाहर निकाला और बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। आग पर काबू पाने के बाद मेही का शव बरामद किया गया। डबुआ थाने के एसएचओ महाबीर ने बताया कि मृतक मेही के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ लापरवाही आदि धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी फैक्ट्री मालिक की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री एनआईटी 5 निवासी विजय कपूर की है। हादसे के दौरान वह अपने घर पर थे। सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंचे।
TagsFaridabadकूलरघासफैक्ट्रीआगजलामजदूर Faridabadcoolergrassfactoryfireburntworkerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





