Faridabad: दिल्ली की टीम ने व्हीलचेयर बास्केटबॉल ट्रॉफी पर किया कब्जा

फरीदाबाद: सूरजकुंड स्थित मानव रचना महाविद्यायल परिसर में आयोजित दो दिवसीय स्पेशल अचीवर्स व्हीलचेयर बास्केटबॉल टूनार्मेंट शनिवार को संपन्न हो गया। फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम ने मध्य प्रदेश को एक तरफा मुकाबले में शिकस्त देकर ट्राफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम ने मध्य प्रदेश को 24-0 से शिकस्त दी। टूनार्मेंट का पहला सेमीफाइनल दिल्ली और हरियाणा के बीच खेला गया। इसमें दिल्ली की टीम ने बाजी मारी , जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया। इसमें मध्य प्रदेश की टीम विजेता रही। टूनार्मेंट का फाइनल मुकाबला दिल्ली और मध्य प्रदेश के बीच हुआ। इसमें दिल्ली की टीम ने मध्य प्रदेश को 24-0 से हराकर ट्राफी अपने नाम कर लिया।
मैच के समापन समारोह में विधायक राजेश नागर ने कहा कि प्रतिभा पहचानकर इनका मार्गदर्शन करने की जरूरत है। वहीं, महापौर प्रवीण जोशी ने कहा कि कार्यक्रम देखकर ऐसा नहीं लगता कि यह कोई निशक्त हैं। एक सक्षम आदमी जिसके पास शक्ति है वो भी इस तरह के कार्य नहीं कर सकता। स्पेशल अचीवर्स चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा, चेयरपर्सन माधवी हंस ने विजेता टीम को बधाई दी। वहीं, संस्था के ट्रस्टी पंकज हंस और ट्रस्टी टेकचंद (टोनी पहलवान) ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होनी चाहिए। जिससे की शारीरिक रूप से अक्षम खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।





