
x
Faridabad फरीदाबाद : फरीदाबाद के सेक्टर-17 स्थित दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बुधवार देर शाम को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां चलती हुई एक कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार चालक और उसकी पत्नी ने समय रहते गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।जानकारी के अनुसार कार मालिक महेंद्र मलिक टोयोटा ग्लैंजा कार से अपनी पत्नी के साथ निजी कार्य निपटाकर घर लौट रहे थे। जब वे सेक्टर-17 कट के पास दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पहुंचे, तभी अचानक कार के इंजन की तरफ से तेज धुआं निकलने लगा। धुआं देखते ही महेंद्र मलिक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और अपनी पत्नी के साथ बाहर निकल आए।
कार से उतरते ही इंजन के नीचे से आग की तेज लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते कार का पूरा इंजन हिस्सा आग की चपेट में आ गया। करीब 15 मिनट के भीतर कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह जल चुकी थी।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को पूरी तरह बुझाया, ताकि आग आसपास न फैल सके। कार मालिक महेंद्र मलिक ने बताया कि उनकी कार पेट्रोल से चलती है और प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर वे समय रहते कार से बाहर नहीं निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।
TagsFaridabadकारआगFaridabadCarFire जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





