
x
Faridabad फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम के घर चोरी की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें छह से सात लोग घर से सामान चुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फिलहाल मामले को जल्द सुलझाने का वादा कर रही है। पड़ोसियों ने पुलिस और मैरी कॉम को घटना की सूचना दी।
चोरी फरीदाबाद के सेक्टर 46 स्थित मकान नंबर 300 में हुई। छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम पिछले तीन साल से इसी घर में रह रही थीं। पड़ोसियों के मुताबिक, वह पिछले दो हफ्तों से घर नहीं गई थीं। वह मेघालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने पुलिस और मैरी कॉम को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पड़ोसियों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम ब्रांच, फोरेंसिक विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
Next Story





