हरियाणा
Faridabad: गुप्त सूचना की आधार पर यूपी से फरीदाबाद आये नशा तस्कर गिरफ्तार
Tara Tandi
25 Aug 2024 5:09 PM IST

x
Faridabad फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने नशा तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से 18.886 किलोग्राम चुरा डोडा पोस्त बरामद हुआ है। आरोपी ने बताया की वह नशा बेचने के लिए यूपी से हरियाणा आया था। पुलिस ने आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को सूचना मिली थी संजय कॉलोनी में रह रहा व्यक्ति नशीले पदार्थ बेचने का काम करता है। जिसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हो गई और आरोपी को पुलिस ने राजीव कॉलोनी एरिया से काबू कर लिया। आरोपी 2 महीने पहले ही फरीदाबाद आया था।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पहले तो यूपी के शाहजहांपुर जिले से 40000 रुपए के चुरा डोडा पोस्त खरीदा फिर उसे बेचने के लिए वह फरीदाबाद आया। ताकि यहां नशा बेच कर वह मुनाफा कमा सके। आरोपी की पहचान शाहजहांपुर जिले के गांव लहसना निवासी पंचू के रूप में हुई है।
सेक्टर 58 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी नशा बेचने के लिए फरीदाबाद में छिप कर रह रहा था। फरीदाबाद में आरोपी मजदूरी और गाड़ियों पर कंडक्टर का काम करता था। इसी बीच वह नशा बेचने की फिराक में भी रहता था। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
TagsFaridabad गुप्त सूचनाआधार यूपीफरीदाबादनशा तस्कर गिरफ्तारFaridabad secret informationAadhar UPFaridabaddrug smuggler arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





