हरियाणा

Faridabad: रुपये चुराने के लिए एटीएम तोड़ने का प्रयास, जांच जारी

Admindelhi1
21 Jun 2025 4:56 PM IST
Faridabad: रुपये चुराने के लिए एटीएम तोड़ने का प्रयास, जांच जारी
x
"बीपीटीपी थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की"

फरीदाबाद: सेक्टर-79 की वर्ल्ड स्ट्रीट मार्केट स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को तोड़कर रुपये चोरी करने का प्रयास किया गया। बैंक मैनेजर ने मामले में शिकायत पुलिस को दी है। आरोप है कि 16 जून की रात 12:10 से 12:25 के बीच दो लोगों ने चोरी का प्रयास किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि बीपीटीपी थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस को मामले में शिकायत एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर नवीन भड़ाना ने दी है। इनका कहना है कि बैंक के साथ ही 2 एटीएम लगे हैं। 16 जून की रात को दो अज्ञात युवकों ने ये एटीएम तोड़ने और रुपये चोरी करने का प्रयास किया है। लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके। मशीन क्षतिग्रस्त मिलने पर मामले का पता चला। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई। जिसमें दो युवक मिलकर मशीन तोड़ने का प्रयास करते नजर आए। लेकिन इसमें सफल नहीं हुए तो आरोपी यहां से चले गए।

वहीं सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपियों के चेहरे तो दिख रहे हैं, लेकिन ये ज्यादा साफ नहीं है। पुलिस टीम अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। बीपीटीपी थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

Next Story