हरियाणा

Faridabad: हत्या केस में आरोपियों की धरपकड़

Admindelhi1
15 Sept 2025 6:27 PM IST
Faridabad: हत्या केस में आरोपियों की धरपकड़
x

फरीदाबाद: हत्या के मामले में अपराध शाखा एवीटीएस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार रविन्द्र निवासी गांव कारना जिला पलवल ने थाना सेक्टर 58 में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि एक महीने पहले उसके लडक़े प्रदीप का झगड़ा गांव के ही रहने वाले रोहित, जतिन व पवन के साथ हुआ था। 13 सितंबर को योगेश व पवन उनके घर पर आए तथा प्रदीप को पलवल चलने के लिए कहा, जिस पर उसका बेटा प्रदीप उनके साथ अपनी ब्रेजा गाड़ी में चला गया परंतु घर वापस नही आया।

उसके बेटे प्रदीप की पवन, योगेश, जतिन, रोहित ने हत्या कर दी है। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर 58 में हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। क्राइम ब्रांच एवीटीएस की टीम ने मामलें में कार्रवाई करते हुए य़ोगेश (25) व पवन (24) निवासी गांव कारना जिला पलवल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि कुछ महीने पहले आरोपी पवन व उसके साथियों का झगड़ा प्रदीप के साथ हुआ था। जिस पर पवन मृतक प्रदीप से रंजिश रखने लगा था। 13 सितंबर को पवन व य़ोगेश ने प्रदीप को पलवल जाने के लिए कहा और तीनों प्रदीप की ब्रेजा गाड़ी में घर से निकले। इस दौरान तीनों ने शराब पी तथा जब वे भनकपुर फरीदाबाद पहुंचे तो पवन व य़ोगेश का प्रदीप के साथ झगड़ा हो गया।

पवन ने प्रदीप पर लात घुसों से हमला कर दिया तथा योगेश ने उस पर डंडो से वार किया और फिर उसका सर जमीन पर दे मारा। जिससे प्रदीप की मृत्यु हो गई। य़ोगेश सेल प्रचेज का काम करता है व पवन रैपिडो में बाईक चलाता है। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

Next Story