हरियाणा

Faridabad: साइबर क्राइम में शामिल खाताधारक गिरफ्तार

Admindelhi1
27 Feb 2026 8:08 PM IST
Faridabad: साइबर क्राइम में शामिल खाताधारक गिरफ्तार
x

फरीदाबाद: साइबर ठगी के एक मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने शुक्रवार को खाताधारक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-16 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि अज्ञात ठगों ने उससे व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर स्वयं को एलकेपी सिक्योरिटी लिमिटेड का कर्मचारी बताया। फिर शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। जिनकी बातों में आकर उनके द्वारा बताये गये एक मोबाइल एप को डाउनलोड कर शिकायतकर्ता निवेश करने लगा। एप के माध्यम से कुल एक करोड़, 12 लाख 56 हजार रुपए निवेश कर दिये। जब अपनी निवेश राशि वापस लेने का प्रयास किया तो ठगो ने उससे 50 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। शिकायत के आधार पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने पंजाब निवासी अरुण कुमार, रखप्रीत सिंह तथा सतवंत सिंह को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि सतवंत सिंह खाताधारक है। अरुण और रखप्रीत ने सतवंत सिंह से बैंक खाता लेकर ठगों को उपलब्ध कराया था। आरोपितों के पास सतवंत सिंह के हस्ताक्षर किये हुये चेक भी थे, खाते में ठगी की रकम आने पर, चेक के माध्यम से राशि निकाल कर, अपना कमीशन रख शेष रकम को ठगों द्वारा बताये गये अन्य खातों में जमा कर देते थे। खाता में ठगी के 6 लाख रूपये आये थे। आरोपितों को आज अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Next Story