हरियाणा

Faridabad: कार सवार अध्यापिका ने 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 30 मीटर तक घसीटा

Admindelhi1
31 March 2025 4:30 PM IST
Faridabad: कार सवार अध्यापिका ने 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 30 मीटर तक घसीटा
x
"शिकायत पर बीपीटीपी थाने में एफआईआर दर्ज"

फरीदाबाद: मंदिर से पूजा कर लौट रही 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कार सवार अध्यापिका ने टक्कर मारकर करीब 30 मीटर तक घसीटा। अध्यापिका ने आगे जाकर कार रोकी और फिर कार छोड़कर भाग गईं। बुजुर्ग महिला को उनके बेटे ने राहगीरों की मदद से कार के नीचे से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अब तक दोनों पक्षों में समझौते को लेकर बात चल रही थी। अब आई शिकायत पर बीपीटीपी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस को ये शिकायत गांव खेड़ी खुर्द निवासी राजेश ने दी है। इनका कहना है कि 26 मार्च की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे बुजुर्ग मां गायत्री देवी मंदिर से पूजा कर लौट रही थीं। राजेश भी मां के साथ ही थे। तभी एक कार आई और इनकी मां को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला कार के नीचे फंस गई और कार सवार उन्हें करीब 30 मीटर तक घसीट ले गई। आरोप है कि सफेद रंग की ब्रेजा कार को गांव खेड़ी खुर्द के प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका अनु नरवत चला रही थीं। कुछ दूर जाकर वो कार छोड़कर भाग गईं। राजेश ने राहगीरों की मदद से अपनी मां को कार के नीचे से निकाला और घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। अब एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।

Next Story