
x
Faridabad फरीदाबाद: फरीदाबाद में कोरोना के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में 4 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 21 पहुंच गई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिले मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं बताई जा रही है। आपको बता दें कि फरीदाबाद में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 21 पहुंच गई है। जिसमें से 11 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और 10 एक्टिव केस हैं। सभी मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को कोरोना जांच के लिए 28 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 4 मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें सेक्टर-21 की 31 वर्षीय महिला, सेक्टर-35 की 30 वर्षीय महिला, सेक्टर-76 का 23 वर्षीय युवक, सेक्टर-31 का 32 वर्षीय युवक शामिल है। इन सभी में बुखार और खांसी जैसे सामान्य लक्षण दिखे, जिसके बाद उन्होंने निजी अस्पतालों में जाकर जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया है।
उधर, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने जिले के लोगों से कोरोना से बचाव को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जरूरी काम से ही घर से बाहर निकलें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें। नियमित रूप से हाथ धोएं, भीड़भाड़ से बचें। अपने आसपास सफाई बनाए रखें। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण महसूस हों तो तुरंत जांच कराएं और दूसरों से दूरी बनाए रखें।
TagsFaridabadकोरोना5 मरीजआइसोलेटFaridabadCorona5 patientsisolatedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





