हरियाणा

जीजेयू में 4 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी आयोजन हुई

Admindelhi1
30 March 2024 5:49 AM GMT
जीजेयू में 4 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी आयोजन हुई
x
कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर भी समारोह में उपस्थित रहे

हिसार: जीजेयू में चार गैरशिक्षक कर्मचारियों के सम्मान में सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने समारोह की अध्यक्षता की। कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर भी समारोह में उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में विश्वविद्यालय के एसडीई (सीविल) पीसी झा, सहायक भूषण गर्ग, क्लर्क महेंद्र सिंह तथा स्वीपर बाला देवी शामिल हैं।

पीसी झा ने अगस्त 1998 में, भूषण गर्ग ने अगस्त 1997 में, महेंद्र सिंह ने जनवरी 2014 में तथा बाला देवी ने जुलाई 1997 में विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं देना आरंभ किया था। गैर शिक्षक कर्मचारी यूनियन के प्रधान विपिन कुमार ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को उनके सेवा लाभ समय पर दिए जाने पर कुलपति व कुलसचिव का धन्यवाद किया। विश्वविद्यालय द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके सेवालाभ, स्मृति चिह्न तथा फूल-मालाएं देकर सम्मानित किया गया। समारोह को सहायक कुलसचिव अशोक कौशिक, इंजीनियर धर्मेंद्र शर्मा तथा गैरशिक्षक कर्मचारी यूनियन के प्रधान विपिन कुमार ने संबोधित किया। संचालन उपनिदेशक जनसंपर्क डॉ. बिजेंद्र दहिया ने किया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए कुलपति व कुलसचिव।

Next Story