हरियाणा

हरियाणा के इन शहरों में भीषण गर्मी, जानें कब होगी बारिश

Gulabi Jagat
27 Jun 2022 12:48 PM IST
हरियाणा के इन शहरों में भीषण गर्मी, जानें कब होगी बारिश
x
जानें कब होगी बारिश
जेएनएन। तीन दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप है। तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो 24 घंटे में गर्मी और सताएगी। हालांकि रात में मौसम के बदलाव की संभावना है।
पानीपत में गर्मी बढ़ने के कारण रविवार को तापमान 39 डिग्री से अधिक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में गर्मी और सताएगी। तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान के बढ़ने के साथ-साथ वायु गुणवत्ता का स्तर भी बिगड़ता जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सेक्टर 18 स्थित मानिटरिंग स्टेशन के मुताबिक पीएम 2.5 का स्तर 147 रहा। जबकि सामान्य स्तर 90 होता है।
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह वर्षा होने की परिस्थितियां बन रही हैं। इस वजह से 27 जून को बादल छाए रह सकते हैं, जबकि 28 जून से वर्षा शुरू होने की संभावना है। शुरुआत में दो दिन कई इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है, लेकिन 30 जून और एक जुलाई के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। यानी, जून के अंतिम दिन मानसून दस्तक दे सकता है। हालांकि, मौसम विभाग का यह भी कहना है कि यदि 30 को मानसून नहीं पहुंचा तो यह जुलाई के पहले सप्ताह में दस्तक देगा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
29 जून को आएगा मानसून
वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जून से यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पलवल सहित कई शहरों में बारिश हो सकती है। वहीं तीन से चार जुलाई तक पूरे हरियाणा में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। वहीं, किसानों का कहना है कि अब बरसात की जरूरत है, क्योंकि खेतों में धान की बिजाई का कार्य चल रहा है। धान की रोपाई के लिए पानी की जरूरत है। अब बरसात होगी तो इससे काफी फायदा किसानों को मिलेगा।
Next Story