
x
Panchkula पंचकूला : पंचकूला के कालका क्षेत्र में स्थित एक फास्ट फूड शॉप में सुबह करीब 9 बजे एक जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाके से शॉप में भारी तबाही हुई, लेकिन दुकान बंद होने के कारण किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
हालांकि, धमाके के कारण दो गाड़ियां मलबे में दब गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और पूरे इलाके को घेर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन फिलहाल धमाके के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह जानने की कोशिश की जा रही है कि कहीं यह किसी प्रकार का आतंकी हमला तो नहीं था या फिर यह महज एक दुर्घटना थी। ब्लास्ट की वजह से दो गाड़ियां मलबे में दब गईं, जिनमें से एक कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मलबे को हटाने और जाँच प्रक्रिया में पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, क्योंकि इलाके में धुंआ और धूल फैली हुई थी।
Tagsपंचकूलाफास्ट फूड शॉपगाड़ियांमलबेpanchkulafast food shopvehiclesdebrisजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





