Sonipat में इंजीनियर ने की खुदकुशी, कमरे में मिले सुरागों से पुलिस हैरान

Ganaur.गन्नौर। रेल कोच रेनोवेशन फैक्टरी के सीनियर सेक्शन इंजीनियर का शव मंगलवार रात बसंत विहार स्थित पुष्प एन्क्लेव के फ्लैट में मिला। शव के पास सल्फास की डिब्बी, घुला हुआ पाउडर व रैपर भी पड़ा मिला। गन्नौर थाना पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया और साक्ष्य जुटाने के बाद सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई ने गन्नौर थाने में उसकी पत्नी व ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वह छुट्टी लेकर फ्लैट पर था और किसी से संपर्क नहीं हो रहा था। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह निवासी शुभम मित्तल बड़ी स्थित रेल कोच रेनोवेशन फैक्टरी में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।वह फिलहाल गन्नौर की बसंत विहार कॉलोनी स्थित पुष्प एन्क्लेव के फ्लैट में किराए पर रह रहे थे।
मंगलवार को शुभम मित्तल फैक्ट्री से छुट्टी लेकर अपने फ्लैट पर था। दोपहर 12 बजे के बाद शुभम मित्तल के परिजन उससे फोन पर संपर्क करने का प्रयास करते रहे, लेकिन शुभम उनका फोन नहीं उठा रहा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पूरे कमरे में बदबू फैल गई। इस पर शुभम के भाई आकाश मित्तल ने अपने सहायक दीपक कुमार को फ्लैट पर भेजा, लेकिन फ्लैट अंदर से बंद था और बार-बार आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो शुभम जमीन पर मृत पड़ा था। शव के पास सल्फास की डिब्बी, घुला हुआ पाउडर और रैपर भी पड़ा था। कमरे में सल्फास की बदबू फैल गई। इसके बाद गन्नौर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
पत्नी और ससुर से चल रहा था विवादगुजरात के गांधीनगर के सेक्टर-26 स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के मैनेजर शुभम के बड़े भाई आकाश मित्तल ने थाना गन्नौर में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया है कि शुभम की पत्नी और उसके ससुर उसके भाई को तीन साल से मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे।उन्होंने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी और मेरठ में केस भी दर्ज करवाया था, जिसमें शुभम, उसकी मां रेखा रानी, उसे और उसकी पत्नी को भी फंसाया गया था।आरोप है कि दोनों की प्रताड़ना से तंग आकर उसके भाई ने आत्महत्या कर ली। शिकायत पर पुलिस ने शुभम की पत्नी और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





