हरियाणा

Hisar में पुलिस और युवकों के बीच मुठभेड़, एक घायल

Riyaz Ansari
4 May 2025 7:39 PM IST
Hisar में पुलिस और युवकों के बीच मुठभेड़, एक घायल
x

Haryana हरियाणा: हिसार ज़िले के तालवंडी राणा गांव के पास शनिवार रात पुलिस और दो युवकों के बीच मुठभेड़ हुई। घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद एक को हिरासत में लिया गया है।

सीआईए प्रभारी ने बताया कि पुलिस को एयरपोर्ट चौक के पास सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक हथियारों के साथ मोटरसाइकिल पर देखे गए हैं। पुलिस टीम जब गांव पहुंची, तो युवकों ने भागने की कोशिश की और पीछा करने पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक युवक घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान जिंद ज़िले के फरैन गांव निवासी राजेश उर्फ राठी के रूप में हुई है। उसके पास से दो पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है


Next Story