हरियाणा
Faridabad में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार
Admindelhi1
28 April 2025 3:44 PM IST

x
"तीनों बदमाश बल्लभगढ़ के रहने वाले हैं"
फरीदाबाद: सेक्टर-62 में रविवार रात क्राइम ब्रांच सेक्टर-75 और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश घायल हो गए। घायलों को बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बदमाश बल्लभगढ़ के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 22 से 27 वर्ष के बीच है। घायलों की पहचान 24 फीट रोड बल्लभगढ़ के रहने वाले सुनील (27 वर्ष), हरी विहार बल्लभगढ़ का जगदीश और सुभाष कॉलोनी के रहने वाले गोलू (23 वर्ष) के रूप में हुई है। दो बदमाशों के सीधे पैर में और एक के उल्टे पैर में गोली लगी है।
दो बदमाशों के पैर से गोली निकल गई है। एक बदमाश के पैर में अभी गोली फंसी हुई है। डॉक्टर आज ऑपरेशन कर गोली निकालेंगे। पुलिस ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि मुठभेड़ का कारण क्या था।
Tagsहरयाणाफरीदाबादक्राइम न्यूज़पुलिसबदमाशोंमुठभेड़तीन बदमाशगिरफ्तारHaryanaFaridabadCrime NewsPoliceCriminalsEncounterThree CriminalsArrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





