हरियाणा

बिजली मंत्री का आज हिसार में जनता दरबार

Admin Delhi 1
5 Sept 2023 10:29 AM IST
बिजली मंत्री का आज हिसार में जनता दरबार
x

हिसार: हिसार में बिजली मंत्री रणजीत सिंह आज पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में जन समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद बिजली मंत्री अधिकारियों की मीटिंग भी लेंगे। पिछली बार जनसमस्याएं सुनने के दौरान बिजली मंत्री ने एक एसडीओ को चार्जशीट और एक जेई को सस्पेंड कर दिया था।

जमावडी के लोगों ने शिकायत दी थी कि गांव में 15 ट्रांसफार्मर लगे हैं, लेकिन किसी में भी हैंडल नहीं है। वहीं हिसार के मंगाली गांव के लोगों ने लाइनमैन के न आने की शिकायत मंत्री के समक्ष रखी थी।

जिस पर मंत्री ने लाइनमैन का तबादला कने के निर्देश दिए थे और साथ ही उन्हें चेतावनी दी। लोगों ने बिजली की शिकायतें मंत्र के समक्ष रखी थी। ऐसे में मंत्री ने अधिकारियों को अपने काम काज में सुधार लाने के निर्देश दिए थे।

जन्माष्टमी में लेंगे भाग

ऊर्जा मंत्री 6 सितंबर को प्रात: 11:30 बजे यादव धर्मशाला में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में भी शिरकत करेंगे।

Next Story