
x
आदेश के बाद कई क्षेत्र में ग्रुप बनाए जा रहे हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क :फरीदाबाद : बिजली उपभोक्ताओं की बिजली कटौती, गलत बिल और मीटर कनेक्शन में देरी संबंधी शिकायतों का समाधान अब वाटसएप ग्रुप के माध्यम से किया जाएगा। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सभी क्षेत्रों में एसडीओ और जेई को वाट्सएप ग्रुप बनाने होंगे। वैसे कई क्षेत्रों में पहले से ही आरडब्ल्यूए ने ग्रुप बनाए हुए हैं। अब इन ग्रुप से बिजली निगम के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी भी जुड़ेंगे, साथ ही नए ग्रुप भी बनाए जाएंगे।
बिजली निगम के दिल्ली जोन के मुख्य अभियंता नवीन वर्मा ने इस बाबत सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसका मकसद है कि उपभोक्ता की ओर से समय रहते किसी भी तरह की दिक्कत की जानकारी संबंधित एसडीओ और जेई को मिल जाए और समय रहते समाधान के बारे में आरडब्ल्यूए को पता चल जाए। लोगों को बिजली के दफ्तरों या शिकायत केंद्रों में चक्कर न लगाने पड़ें। मुख्य अभियंता के इस आदेश के बाद कई क्षेत्र में ग्रुप बनाए जा रहे हैं।
Next Story





