हरियाणा

बस-ट्रेलर की भिड़ंत में आठ की मौत

Rani Sahu
3 March 2023 12:58 PM IST
बस-ट्रेलर की भिड़ंत में आठ की मौत
x
चंडीगढ़, (आईएएनएस)| हरियाणा के अंबाला जिले के शहजादपुर में शुक्रवार को एक निजी बस के ट्रेलर से टकरा जाने से आठ यात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। बस उत्तर प्रदेश के बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही थी। छह शवों को नारायणगढ़ कस्बे के सिविल अस्पताल, जबकि दो शवों को पंचकूला कस्बे में भेजा गया।
घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
--आईएएनएस
Next Story