हरियाणा

घर की सफाई के दौरान कुलर से लगा करंट, महिला की हुई मौत

Gulabi Jagat
18 Aug 2022 1:38 PM IST
घर की सफाई के दौरान कुलर से लगा करंट, महिला की हुई मौत
x
चरखी दादरी जिले के गांव बौंदखुर्द में कल देर रात एक महिला घर की सफाई कर रही थी। इसी दौरान कूलर से करंट लग गया। परिजन महिला को उपचार के लिए बौंदकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर ग‌ए जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
बता दें कि महिला का पति कारगिल में आर्मी की नौकरी करता है। वह छुट्टी पर आया हुआ था। वीरवार को उसको फ्लाइट से कारगिल जाना था। इससे पहले सफाई करते समय उसकी पत्नी को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।
एसआई अनिल कुमार ने बताया कि करंट लगने से महिला की मौत हुई है। महिला के भाई प्रदीप के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है। दादरी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।


Source: Punjab Kesari


Next Story