हरियाणा

घरेलू कलह के चलते पूर्व फौजी ने उठाया खौफनाक कदम

jantaserishta.com
10 April 2022 4:51 PM IST
घरेलू कलह के चलते पूर्व फौजी ने उठाया खौफनाक कदम
x
एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.

रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक रिटायर्ड फौजी ने पहले पत्नी को गोली मारी. फिर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. यह वारदात घरेलू कलह के चलते अंजाम दी गई.

मृतकों की पहचान 58 वर्षीय महेंद्र और 53 वर्षीय सुदेश के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.
यह घटना भगवतीपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद महेंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी पत्नी सुदेश को गोली मारी फिर खुद को भी गोली मार ली. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
गोली की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया. आसपास के ग्रामीण महेंद्र के मकान की तरफ दौड़े. जब वो वहां पहुंचे तो दोनों के शव घर के अंदर पड़े हुए थे. जिस समय घटना हुई उस समय घर पर इन दोनों के अलावा कोई भी मौजूद नहीं था.
घटना की सूचना पर लाखन माजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है. घटनास्थल से रिवॉल्वर को बरामद कर लिया है.
लाखन माजरा थाना के जांच अधिकारी जोगेंद्र का कहना है कि फिलहाल आपसी झगड़े की ही बात सामने आ रही है. जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story