हरियाणा

एमबीबीएस में चयनित होने पर दिव्या को सम्मानित किया गया

Admin Delhi 1
9 Aug 2023 2:28 PM IST
एमबीबीएस में चयनित होने पर दिव्या को सम्मानित किया गया
x

रेवाड़ी: सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुड़ियानी की छात्रा दिव्या का एमबीबीएस में चयन हुआ है। इस दौरान उन्हें विद्यालय स्टाफ की ओर से सम्मानित किया गया। प्राचार्य रमेश शर्मा ने बताया कि छात्रा की रूचि बचपन से ही मेहनत करने और पढ़ाई करने में थी। पहले उन्होंने रीट की तैयारी लक्ष्य निर्धारित कर की। डायरेक्टर धर्मवीर शर्मा ने बताया कि कम उम्र में ही दिव्या के सिर से पिता का साया उठ गया था। लेकिन विषम परिस्थिति में भी हार नहीं मानी। अब कठोर परिश्रम के बल पर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है। विद्यालय चेयर पर्सन मंजू शर्मा व अन्य स्टाफ सदस्यों ने छात्रा को प्रोत्साहित किया।

Next Story