हरियाणा

फरीदाबाद में धर्मवीर भड़ाना भाजपा में शामिल हुए

Admindelhi1
28 March 2024 11:43 AM IST
फरीदाबाद में धर्मवीर भड़ाना भाजपा में शामिल हुए
x
त्रिखा की मौजूदगी में धर्मवीर भड़ाना भाजपा में शामिल हुए

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में धर्मवीर भड़ाना ने आज आम आदमी पार्टी (AAP) का झाड़ू छोड़कर कमल का फूल थाम लिया है। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मिनिस्टर मूलचंद शर्मा, कैबिनेट मिनिस्टर सीमा त्रिखा की मौजूदगी में धर्मवीर भड़ाना भाजपा में शामिल हो गए हैं।

बता दें कि धर्मवीर भड़ाना कांग्रेस में और आम आदमी पार्टी से 2 बार बडखल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। वे एक गुर्जर नेता हैं और आम आदमी पार्टी में फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके एकाएक पार्टी छोड़ने से आप को धक्का लगा है।

धर्मवीर भड़ाना ने राजनीतिक सफर 2008 से शुरू किया था। 2008 से 2012 तक वे कांग्रेस में रहे हैं। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी दामन 2013 में थामा था। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा का परिवार आगे की ओर बढ़ रहा है। अब भाजपा का फूल हर जगह खिलेगा।

Next Story