हरियाणा

धनखड़ ने अपनी नियुक्ति को लेकर सीनियर लीडरशिप का आधार जताया

Admindelhi1
8 March 2024 5:57 AM GMT
धनखड़ ने अपनी नियुक्ति को लेकर सीनियर लीडरशिप का आधार जताया
x
पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा के करीबी हैं धनखड़

गुडगाँव: हरियाणा में कांग्रेस ने संगठन में बड़ी नियुक्ति की है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के करीबी जयदीप धनखड़ को प्रदेश का संगठन महासचिव बनाया गया है। धनखड़ ने अपनी नियुक्ति को लेकर सीनियर लीडरशिप का आधार जताया है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव काफी नजदीक है। हरियाणा में काफी लंबे समय से संगठन विस्तार लटका हुआ है। प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान इसको लेकर हाईकमान से भी चर्चा कर चुके हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले संगठन विस्तार की सूची भी जारी हो सकती है।

बता दें कि रोहतक जिले से संबंध रखने वाले जयदीप धनखड़ की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की सरकार में तूती बोलती थी। जयदीप धनखड़ को भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा का भरोसेमंद कहा जाता है। एक दिन पहले मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी किए गए नियुक्ति पत्र में जयदीप धनखड़ को प्रदेश संगठन महासचिव बनाया है।

संगठन महासचिव का पद काफी अहम: संगठन महासचिव की जिम्मेदारी काफी पावरफुल होती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति के बाद ये पत्र जारी किया गया है। प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष के बाद ये सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। कांग्रेस अभी तक हरियाणा में जिला और ब्लॉक अध्यक्ष तक नहीं बना पाई है। इतना ही नहीं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की भी नियुक्त नहीं हो पाई है। इसके पीछे आम सहमति नहीं बनना रहा है।

Next Story