
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : हरियाणा के पूर्व सीएम और विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने राज्यसभा चुनाव में हार को व्यक्तिगत झटका मानने से इनकार किया है। हुड्डा ने कहा कि उन्हें इस प्रकरण से वास्तव में फायदा हुआ, क्योंकि इससे उनके प्रतिद्वंद्वियों का पर्दाफाश हुआ। उन्होंने कहा कि मेरे राजनीतिक प्रतिद्वंदियों ने स्वार्थ भाव से काम किया। निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने कहा है कि विधायकों को मंडी की तरह खरीदा गया।
हुड्डा ने कहा, "मुझे राज्यसभा चुनाव से फायदा हुआ है। प्रतिद्वंद्वियों का पर्दाफाश हो गया है। आप देखेंगे कि 2024 के विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी (JJP) को एक भी सीट नहीं मिलेगी। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) जिसके पास एक विधायक (अभय चौटाला) है, वह भी कहीं नहीं होगा।"
सोर्स-twitter
Next Story





