हरियाणा

हांसी में मिला युवक का सड़ा-गला शव

Admin Delhi 1
22 Aug 2023 8:49 AM GMT
हांसी में मिला युवक का सड़ा-गला शव
x
कोर्ट से दुर्गंध आने पर पता चला

हिसार: हरियाणा के हिसार के हांसी में ​​​​​​पुरानी कचहरी में एक युवक का शव मिला। शव गली सड़ी हालत में है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। वहीं जांच के लिए मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया। मृतक युवक की पहचान सिसाय कालीरावण निवासी सुमित के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वह बीते 2-3 दिन से घर से गायब था। वहीं पुरानी कचहरी क्षेत्र के पास रहने वाले लोगों ने बदबू आने पर वहां देखा तो खंडहर हुए कमरे में एक शव पड़ा हुआ था। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवक नशे का आदी था। 3-4 महीने से उसने नशा करना छोड़ दिया था। लेकिन अब वह 2-3 दिन से घर नहीं पहुंचा था।

Next Story