हरियाणा

हिसार में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Admindelhi1
23 March 2024 8:27 AM GMT
हिसार में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला
x
उसका गांव की ही एक लड़की से प्रेम- प्रसंग चल रहा था

हिसार: हरियाणा के हिसार में शनिवार सुबह युवक का शव प्लाट में पेड़ पर लटका हुआ मिला। उसका गांव की ही एक लड़की से प्रेम- प्रसंग चल रहा था। मृतक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है।

शव को सुबह सैर करने गए लोगों ने देखा। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय सचिन निवासी हांसी के गांव भाटला के रूप में हुई है।

Next Story