हरियाणा

हरियाणा राज्य में फिर बढ़ने लगा दिन का तापमान

Gulabi Jagat
23 Jun 2022 12:33 PM GMT
हरियाणा राज्य में फिर बढ़ने लगा दिन का तापमान
x
हरियाणा में तापमान
हिसार। प्रदेश में दिन का तापमान अब बढ़ता हुआ दिख रहा है। हालांकि यह धीमी रफ्तार से बढ़ रहा है। मगर बढ़ते तापमान ने गर्मी के अहसास को बढ़ा दिया है। हालांकि अधिक दिन तक लोगों को गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 29 जून के आसपास मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। हिसार में तापमान के आंकड़े देखें तो अभी कुछ दिन पहले दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था जो अब बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
हालांकि सामान्य तापमान से अभी भी पांच डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिल रही है। जबकि यहां रात्रि तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस है। जोकि सामान्य से पांच डिग्री कम है। ऐसे में एक प्रकार से यह कहा जा सकता है कि मौजूदा समय में दिन और रात दोनों के तापमान सामान्य तापमान से तो कम हैं मगर धीमे-धीमे बढ़ रहे हैं।
मानसून की वर्षा आई तो किसानों को होगा फायदा
मानसून की बारिश आई तो किसानों को काफी फायदा होगा। इसके साथ ही फसलों में अच्छी बढ़वार मिलेगी। जब फसलों की अच्छी बढ़वार होगी तो उत्पादन भी बढ़ा हुआ मिलेगा। ऐसे में अब मानसून की वर्षा किसानों की पानी की जरूरत को पूरा करेगी। यही कारण है कि मौसम विज्ञानी मानसून को लेकर पहले ही सचेत हैं।
आगामी दो दिन मौसम रहेगा खुश्क
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में अगले दो दिनों में मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने संभावना है। इसके साथ ही दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस दौरान बीच-बीच में शाम के समय हल्के बादल व कहीं -कहीं धूल भरी गर्म हवाएं चलने की भी संभावना है।
Next Story