हरियाणा
Crime: शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण, मामला दर्ज
Sanjna Verma
26 July 2024 8:26 PM IST

x
जींद Jind: पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर थाना क्षेत्र की एक महिला ने police को दी शिकायत में बताया कि वह कैथल रोड निवासी दीपक को जानती थी। वर्ष 2016 में दीपक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दीपक उसका यौन शोषण करने लगा।
यह सिलसिला 15 अप्रैल तक चलता रहा। जब उसने दीपक पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ यौन शोषण समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tagsजींदशादीझांसायौन शोषणमामला दर्ज Jindmarriagedeceptionsexual abusecase registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





