हरियाणा

आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी हरियाणा नगर पालिका चुनाव की मतगणना, किसके सर पर सजेगा चेयरमैन, पार्षद पदों का ताज

Sarita
22 Jun 2022 6:40 AM IST
Counting of votes for Haryana Municipality elections will start from 8 am today, on whose head will the chairman, the crown of councilor posts
x

फाइल फोटो 

हरियाणा की 18 नगर परिषद व 28 नगर पालिकाओं के चुनाव नतीजे बुधवार को आएंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हरियाणा की 18 नगर परिषद व 28 नगर पालिकाओं के चुनाव नतीजे बुधवार को आएंगे। मतगणना बुधवार सुबह आठ बजे शुरू होगी और दोपहर तक जीत-हार की स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी। नगर परिषद और नगरपालिकाओं के अध्यक्ष, वार्ड सदस्य के लिए चुनाव मैदान में उतरे 3504 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में बंद है।

मतगणना के कारण बुधवार को ड्राई डे रहेगा। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा चाक-चौबंद है। 12 हजार से अधिक पुलिस कर्मचारी मतगणना केंद्रों पर तैनात रहेंगे। 18 नगर परिषदों के कुल 456 वार्ड में अध्यक्ष पद के लिए 185 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 100 पुरुष और 85 महिलाएं हैं। 456 वार्डों में से 15 पार्षदों को सर्वसम्मति से चुना जा चुका है। 441 वार्डों में 1797 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से 1076 पुरुष और 721 महिलाएं हैं।
अध्यक्ष पद के लिए 221 उम्मीदवार
28 नगर पालिकाओं के कुल 432 वार्ड में अध्यक्ष पद के लिए 221 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें से 128 पुरुष व 93 महिलाएं हैं। 432 पार्षदों में से 33 को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है, बचे 399 वार्डों में 1301 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, इनमें 783 पुरुष व 518 महिलाएं शामिल हैं।
अंत में घोषित होगा अध्यक्ष पद का परिणाम
नगर परिषद और नगरपालिकाओं में 18 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें से 70 फीसदी ने मतदान किया है। 46 निकायों के मतगणना केंद्रों पर 14-14 टेबल लगाए गए हैं। एक टेबल पर एक सुपरवाइजर व दो सहायक मौजूद रहेंगे। अध्यक्ष पद का परिणाम अंत में घोषित होगा, जबकि पार्षद का परिणाम वार्ड की मतगणना के बाद घोषित कर दिया जाएगा। राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर डैश बोर्ड शुरू किया गया है। डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.एसईसी.हरियाणा.जीओवी.इन पर चुनाव परिणाम की पल-पल की अपडेट देख सकेंगे। चुनाव नतीजा आते ही हारे-जीते उम्मीदवार का नाम और वोट का अंतर डैश बोर्ड पर प्रदर्शित होगा।
Next Story