हरियाणा

इस राज्य में कांग्रेस ने उतारी टीम, बनाए 16 प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट

Gulabi Jagat
20 July 2022 4:46 PM GMT
इस राज्य में कांग्रेस ने उतारी टीम, बनाए 16 प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट
x
राज्य में कांग्रेस ने उतारी टीम
चंडीगढ़। Haryana Congress: मीडिया में भाजपा के हमलों का अब कांग्रेस भी डटकर जवाब देगी। इसके लिए हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ताओं और मीडिया पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान द्वारा 24 मई को जारी जिस 32 सदस्यीय सूची पर विवादों के चलते अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने रोक लगा दी थी, उसमें में 16 नेता प्रवक्ताओं की नई सूची में जगह नहीं बना पाए।
तीन नए सदस्य बजरंग दास गर्ग (हिसार), संजीव भारद्वाज (पंचकूला) और योगेश ढींगरा (फरीदाबाद) को प्रवक्ताओं की सूची में शामिल किया गया है।हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल की स्वीकृति के बाद बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ताओं तथा मीडिया से संबंधित अन्य पदाधिकारियों के नाम घोषित कर दिए।
16 सदस्यीय प्रवक्ताओं की सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश, विधायक आफताब अहमद, गीता भुक्कल, राव दान सिंह, भारत भूषण बत्रा, अमित सिहाग, वरुण चौधरी और बलबीर वाल्मीकि के साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा और अशोक अरोड़ा, पूर्व मंत्री कर्ण सिंह दलाल, पूर्व विधायक ललित नागर, संत कुमार व चक्रवर्ती शर्मा (रोहतक) शामिल किए गए हैं।
केवल ढींगरा को प्रदेश कांग्रेस के मीडिया हेड के अतिरिक्त समन्वयक एवं प्रवक्ता की जिम्मेवारी दी गई है। चांदवीर हुड्डा को प्रदेश कांग्रेस का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। बताया जाता है कि मीडिया प्रवक्ताओं की एक लिस्ट और जारी होगी।
नई लिस्‍ट में रामनिवास घोड़ेला सहित कई नेताओं के नाम नहीं
प्रवक्ताओं की पूर्व में भेजी गई लिस्ट में शामिल पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, तरुण तेवतिया, दिव्यांशु बुद्धिराजा, मनीषा सांगवान, रविंद्र ढुल, वेद प्रकाश विद्रोही, मनीष खटाना, जय पाल पांचाल, केसी भाटिया, राकेश गर्ग, कृष्ण यादव, सुमन शर्मा, जोगेंद्र मोर, रवि वासदेव, पवन जैन और रविंद्र रावल नई सूची में जगह नहीं बना पाए। दूसरी आने वाली लिस्ट में भी इनमें से कई नाम नहीं होंगे, जबकि कुछ नए नाम जुड़े नजर आएंगे।
Next Story