हरियाणा

अस्पताल में पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल से मिलने पहुंचे सीएम खट्टर

Gulabi Jagat
13 Jun 2022 9:22 AM GMT
अस्पताल में पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल से मिलने पहुंचे सीएम खट्टर
x
पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल से मिलने पहुंचे सीएम खट्टर
पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल बीमार चल रहे हैं। उन्हें मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनसे आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मिलने पहुंचे है। उन्होंने अस्पताल में मिलकर हाल चाल जाना। बता दें कि प्रकाश सिंह बादल को पेट की समस्या के बाद अस्पताल लाया गया है।
बताया जा रहा है कि प्रकाश सिंह बादल को कुछ दिन पहले PGI चंडीगढ़ लाया गया था। उनका पेट और छाती में दर्द के बाद चेकअप कराया गया था। वहां चेकअप के बाद वह वापस लौट गए थे।
Next Story