
Haryana हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 21 अगस्त को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में 'जेन Z' (Gen Z) उद्यमियों के साथ सीधे बातचीत करेंगे। सफल युवा उद्यमी न केवल अपना स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे, बल्कि उन्हें अपने काम के लिए फंड जुटाने और तकनीकी मदद पाने जैसी कई ज़रूरी जानकारियाँ भी देंगे। मुख्यमंत्री के आवास पर हुई एक बैठक में इस तय कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के OSD वीरेंद्र बडखालसा, डॉ. राज नेहरू, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी. अनुपमा, ए.के. सिंह और OSD विवेक कालिया भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 'जेन Z' के साथ होने वाले इस कार्यक्रम में युवाओं के साथ सीधी बातचीत पर ज़ोर दिया जाएगा। छह मास्टर क्लासरूम बनाए जाएँगे, जहाँ सफल उद्यमी एक्सपर्ट के तौर पर 50-50 युवाओं के ग्रुप को स्टार्टअप शुरू करने की ट्रेनिंग देंगे। इसके बाद, इन युवाओं को MSME से जोड़ा जाएगा। एक स्टार्टअप रूम भी बनाया जाएगा, जहाँ 60 सफल उद्यमी युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।
बैंक लोन से जुड़ी जानकारी देंगे, जबकि स्किल यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट युवाओं को ट्रेनिंग भी देंगे। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग, कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग मिलकर आयोजित करेंगे।





