हरियाणा
Charkhi Dadri: पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, घरेलू विवाद की वजह से हत्या
Tara Tandi
22 April 2025 3:45 PM IST

x
Charkhi Dadri चरखी दादरी: महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की हत्या गला घोंटकर मृतका के पति ने कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच–पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के साथ घटनास्थल कर FSL टीम भी साक्ष्य जुटाने की कोशिश में जुटी है।
मामला चरखी दादरी शहर के वर्ष नंबर–12 स्थित कबीर नगर कॉलोनी का है। जहां से पुलिस को पति द्वारा पत्नी की हत्या करने की सूचना मिली थी। DSP धीरज कुमार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किया है।
मृतका की पहचान 26 वर्षीय आरती के रूप में हुई है। जिसका मायका रोहतक के गांव भगवतीपुर में है। आरती का विवाह रोहतक से चरखी दादरी में हुआ था। विवाह को 2 वर्ष ही हुए थे। अभी दंपत्ति के पास कोई संतान नहीं थी।
स्थानीय लोगों ने पूछताछ के दौरान बताया कि आयदिन दंपत्ति के बीच घरेलू क्लेश होता रहता था। पति–पत्नी के मध्य झगड़े होते थे। जिस कारण लोगों ने आशंका जताई है कि अक्सर लड़ाई–झगड़े होने के कारण पति ने परेशान होकर पत्नी की हत्या कर दी होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
TagsCharkhi Dadri पति पत्नीगला घोंटकर हत्याघरेलू विवाद हत्याCharkhi Dadri husband wifestrangulationdomestic dispute murderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





