
x
चांग: गांव चांग के पाना गोलागढ़ी में रविवार रात करीब आठ बजे अज्ञात बदमाशों ने युवक के घर पर हमला कर दहशत फैला दी। लाठी-डंडों से लैस बदमाश दिनेश नामक युवक के साथ मारपीट करने के इरादे से उसके घर पहुंचे थे लेकिन दिनेश के घर पर मौजूद न होने के कारण उन्होंने उसके परिजनों को धमकाया और घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ कर मौके से भाग गए।
घटना की सूचना परिजनों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Tagsहरयाणाचांगयुवकघरहिंसकहमलापुलिस जांचशुरूक्राइम न्यूज़HaryanaChangyouthhouseviolentattackpolice investigationstartedcrime newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





